जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दौरान कोविड-19 विशेष मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित करने के दिए

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 65-जुब्बल कोटखाई उप-चुनाव के तहत जुब्बल कोटखाई में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर वेबकास्टिंग, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए विशेष रूप से कोविड-19 विशेष मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना निश्चित तौर पर करने के लिए गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान केन्द्र में जाकर सभी सफाई व्यवस्था तथा स्वच्छ शौचालय, पीने की पानी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने गुम्मा, पड़शाल, टाहु, डुमेहर एवं अन्य मतदान केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्था जांची।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला डाॅ. मोनिका भटुंगरू, तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल, खण्ड विकास अधिकारी करण सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए