हिमाचल: दिवाली के उपलक्ष्य पर 200+ अतिरिक्त बसें चलेंगी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क





हिमाचल के बाहर के राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए दीपावली पर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दीपावली को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम 207 बसेंं अतिरिक्त बसें चलाएगा। 2 व 3 नवंबर को ये बसें चंडीगढ़, दिल्ली और बद्दी से चलेंगी। निगम प्रबंधन ने इन दो दिनों में 207 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रदेश में व प्रदेश के बाहर के लिए भी स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। 


दीपावली के दिन यानि कि 4 नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजेगा। हालांकि इस दौरान कोविड नियमों को पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले और हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि, दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी और लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। 


चंडीगढ़ से दो नवंबर को 46 तीन नवंबर को 50 बसों का संचालन सूबे के तमाम जिलों के लिए होगा। दिल्ली से दो नवंबर को 38 व तीन नवंबर को 45 बसें चलेंगी। इनमें पांच वोल्वो बसें भी शामिल हैं। औद्योगिक नगरी बद्दी से सूबे के दूसरे इलाकों के लिए 2 नवंबर को 8 तीन नवंबर को 20 बसों का संचालन होगा। दरअसल, दिल्ली और चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। यहां से बड़ी संख्या में छात्र भी पढ़ाई के लिए पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ के कॉलेज में पढ़ते हैं, क्योंकि दिवाली पर हर कोई घर वापस आना चाहता है तो उनके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने खास इंतजाम किया है। हालांकि, बसों में भीड़ को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करवाना बड़ी चुनौती रहेगा।

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध