हमीरपुर: ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए आईटीएमएस स्थापित, उपायुक्त ने किया शुभारम्भ

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 24 घंटे होंगे आटोमैटिक चालान



 ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हमीरपुर पुलिस ने आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों के आटोमेटिक चालान होंगे। 15 दिन की अवधि के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कंट्रोल रूम से ऑटोमेटिक चालान जारी किए जाएंगे। बाईपास हमीरपुर के दगनेड़ी में स्थापित इस आईटीएमएस का शुभारम्भ उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने किया। पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा, डीएसपी रोहिन डोगरा व पुलिस कर्मी इस अवसर पर मौजूद रहे।  उपायुक्त ने कहा कि इस सिस्टम से लागू होने से लोगांे में ट्रैफिक  नियमों का पालन करने की जिम्मेेदारी बढेगी और वह नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे। इससे हमारी सड़कें और सुरक्षित होंगी। सिस्टम के लागू होने से पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक सेफ्टी को अपनाने का बल देते हुए उन्होंने कहा इससे हमारी ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ होगी तथा कई अनमोल जिंदगियां बचेंगी।

  पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा ने इस बारे और जानकारी देते हुए बताया कि सिस्टम में नंबर प्लेट डीप रीडर कैमरा व साफ्टवेयर के माध्यम से गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो क्लिक कर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले का ई चालान होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके माध्यम से  तीन तरह के ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के 24 घंटे आनलाइन ई-चालान होंगे। जैसे ही आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया वैसे ही आपका चालान जनरेट होकर सीधे आपके मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए पहुंच जाएगा।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए