नालागढ़:प्रधान पत्नी की कुर्सी पर बैठे पति का Video वायरल, जांच टीम के साथ की शराब पार्टी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन(नालागढ़)। संवाद सूत्र


मझौली पंचायत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला प्रधान का पति प्रधान की कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रह है. वहीं, अब जब इस मामले की जांच की जा रही है तो एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मामले की जांच कर रही टीम आरोपी के साथ शराब पार्टी करती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


इस वीडियो को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया है कि मझौली पंचायत प्रधान के पति नियमों को ताक पर रखकर प्रधान की सीट पर बैठ गए थे. उसके बाद जब इस बारे में वीडियो कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई तो जांच करने के लिए आई टीम ने आरोपी के साथ एक होटल में शराब पार्टी की. उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास वीडियो और फोटो दोनों मौजूद है. जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह जांच करने वाली ही टीम मामले को दबाने के लिए आरोपी के साथ शराब पार्टी करती हुई दिख रही है.


“जिस टीम को जांच का जिम्मा, वही भ्रष्ट निकली”

शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस टीम को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया था. वहीं, आरोपी से मिलीभगत करके शराब पार्टी कर रही है. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो के बाद बीडीओ कार्यालय नालागढ़ पर भी सवालिया निशान उठने शुरू हो चुके हैं।


शिकायतकर्ता द्वारा भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ क्यों कोई कार्रवाई नहीं गई है. फिलहाल शिकायतकर्ता ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही आरोपी एवं जांच करने आई टीम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह सीएम जयराम ठाकुर का भी दरवाजा खटखटाएंगे.अगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे. जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।


बीडीओ नालागढ़ का शराब पार्टी की जानकारी से इंकार

इस बारे में जब हमने बीडीओ नालागढ़ विश्वा चौहान से बात की तो उनका कहना है कि वह न्यू नालागढ़ में किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. मझौली पंचायत में पति प्रधान द्वारा कुर्सी पर बैठने के मामले में जांच की जा रही है. जब उनसे पूछा कि जांच करने आई टीम द्वारा आरोपी के साथ शराब पार्टी की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.


“मैंने शराब पार्टी नहीं पी, अफसर पहले से ही थे मौजूद”

वहीं, मझोली पंचायत की प्रधान के पति राजी ने कहा कि वह ढोल बजाने का काम करता है. वह किसी से साई लेने के लिए 19 अक्टूबर को गया था. उसने अपने ऊपर लगे हुए सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने किसी को भी शराब पार्टी नहीं दी और वहां पर पहले से ही सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस बारे में जब हमने जांच करने आई टीम के सदस्यों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया और अपनी तरफ से कोई भी पक्ष नहीं रखा गया।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए