हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो ऊना। फ़ाइल फ़ोटो 15 साल की किशोरी के साथ 21 साल के युवक ने दुष्कर्म किया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला हिमाचल के ऊना जिले का है. जानकारी के अनुसार, महिला थाना ऊना का यह मामला है. गांव की 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार का केस सामने आया है. परिजनों ने मामले की शिकायत महिला पुलिस को दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 21 वर्षीय युवक पर मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. शादी का झांसा देकर करता था कॉल दरअसल, एक प्रवासी परिवार मुख्यालय के साथ लगते गांव में पिछले काफी समय से रहता है. शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि ऊना शहर में रहने वाला प्रवासी युवक बेटी को शादी करने को लेकर कॉल करता रहता था. बुधवार सुबह बेटी खड्ड की ओर गई थी, तो आरोपी युवक बहला-फुसलाकर बेटी को अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दिनभर रखा और रेप भी किया. लड़की के साथ गलत काम किया परिजनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने बेटी के साथ गलत काम किया. बाद में मामले की जानकारी बेटी ने परिजनों को दी. इस पर परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी ...
Comments
Post a Comment