सोलन:तेजधार हथियार से टैक्सी चालक, जांच में जुटी पुलिस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। क्राइम डेस्क


 पुलिस थाना कंडाघाट के तहत टैक्सी चालक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी तेजधार हथियार से टैक्सी चालक की हत्या हुई है। घटना बीती देर रात को पेश आई है। टैक्सी चालक की पहचान दिल्ली निवासी के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह सोलन के ध्यारीघाट क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर के नीचे एक HR नंबर की टैक्सी में चालक का शव खून से लथपथ मिला। सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो उन्होंने गाड़ी के दरवाजे पर खून के छींटे देखे। पास जाने पर लोगों ने देखा की एक व्यक्ति भी गाड़ी के अंदर मौजूद था जिसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हरियाणा नंबर की टैक्सी हिमाचल कैसे पहुंची और कौन इस टैक्सी को लेकर आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वाकनाघाट में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए