कुल्लू: प्राचीन लोकतंत्र मलाणा गांव में लगभग15 मकान ज़ले

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। रुचिका

सबसे प्राचीन लोकतंत्र मलाणा गांव बुधवार तड़के आग की चपेट में आ गया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसे गांव में 12 से 15 मकानों के जल जाने और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। आग पर काबू पा लिया गया है। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने दावा किया है कि भीषण अग्निकांड में मलाणा में 25 से 30 घर जलकर राख हुए हैं।



बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे गांव में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने भयानक रूप धारण करते ही कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। रात भर मकानों को आग से बचाने का प्रयास चलता रहा। आग की इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है।


हिमाचल प्रदेश स्टेट एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि 12 से 15 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है।


इसे पहले भी मलाणा में करीब 100 घर जलकर राख हुए हैं। आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन की एक टीम मौके के लिए भेजी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए