दुःखद: नही रहें पूर्व मंत्री जीएस बाली, AIIMS में ली अंतिम सांस😥

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। 



हिमाचल को विकास के अग्रणी श्रेणी में ले जाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता  और पूर्व मंत्री GS बाली अब इस दुनिया में नहीं रहे. देर रात दिल्ली स्थित AIIMS में पूर्व मंत्री GS बाली ने अपनी आखिरी सांस ली. वरिष्ठ नेता बाली काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका AIIMS  में इलाज चल रहा था. लेकिन, शुक्रवार देर शाम उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हुई और उन्होंने दुनिया अलविदा कह दिया।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीएस बाली के पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से कांगड़ा लाने की तैयारी की जा रही है. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कांगड़ा लाया जाएगा. बीमारी के दौरान उनके बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली समेत पूरा परिवार उनके साथ ही था. फिलहाल, इस बड़े आघात से पूरा परिवार सदमे में है. पूर्व मंत्री के निधन की औपचारिक सूचना उनके बेटे आरएस बाली ने दी है. फेसबुक पेज पर आरएस बाली ने यह दुखद सूचना देते हुए तमाम समर्थकों से धैर्य बनाए रखने और अपने पिता के आदर्शों को संजोये रखने की अपील की है.


उधर, जीएस बाली के निधन की ख़बर से नगरोटा बगवां, कांगड़ा समेत समूचे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है. पूर्व मंत्री बाली के चाहने वाले तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. जीएस बाली के चाहने वाले तमाम लोग सदमे में हैं।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए