मंडी: शादी में गए युवकों कि हुई स्थानीय लोगों से कहासुनी, एक कि हत्या

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। क्राइम डेस्क



जोगिंद्रनगर में दोस्त की शादी में शामिल होने गए तीन युवकों की कुछ स्थानीय लोगों के साथ बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि लोगों ने मिलकर तीनों की बेरहमी से पीटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मामला जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले त्रयाम्बलु गांव का है। मिली जानकारी के अुनसार दिनेश, सुनील और राकेश अपने दोस्त की शादी में शामिल होने त्रयाम्बलु गांव गए हुए थे। यहां पर उनकी कुछ स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। हालांकि मामला वहीं पर शांत करवाने का प्रयास हो गया था लेकिन स्थानीय लोगों ने बदला लेने के लिए सड़क पर नाकेबंदी कर दी। शादी में आई गाड़ियों को रोककर उनकी चैकिंग करने लगे।


जैसे ही इन तीन युवकों की गाड़ी वहां पहुंची तो इन्होंने तीनों को गाड़ी से निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंडे के प्रहार से सुनील और राकेश वहीं पर बेहोश गए। इसके बाद उन्हें पिछले कल होश आया तो फिर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद  परिजन पुलिस थाने में गए और मामला दर्ज करवाकर दिनेश की तलाश शुरू की। बीती रात को दिनेश का शव घटनास्थल से काफी दूर खड्ड में पत्थरों के बीच से बरामद हुआ। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।



डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दो माह की बेटी

 जिस युवक की हत्या हुई,  उसकी डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी और दो महीने की छोटी बेटी भी है। 27 वर्षी दिनेश शिमला में आउटसोर्स पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए