मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों की ओर से दिन भर तैयारियां जोरों पर रहीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
    उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने गांधी चौक पर प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण भी किया और सभी प्रबंधों का जायजा लिया।
    प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे एनआईटी के हैलीपैड पर उतरेंगे और लगभग 12 बजे हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित की जाने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वह सर्किट हाउस में आम लोगों से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।
    रविवार 5 फरवरी को मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले अमरोह में नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेशद्वार पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनका भव्य स्वागत करेंगे। अमरोह के बाद जोल सप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, लाहड़ कोटलू और जलाड़ी में भी लोग तोरणद्वार लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। दोपहर को मुख्यमंत्री जलाड़ी या नादौन के खरीड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे। 6 फरवरी को भी मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में लोगों से रूबरू होंगे।
      उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथी सिंह, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रवक्ता नरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, विवेक कटोच, भारत भूषण, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

Shahrukh Khan: कपड़े न पहनने के लिए अरेस्ट होंगे रणवीर सिंह! शाहरुख खान ने पहले ही लगा दी थी इस बात पर मुहर

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

J&K : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू में, नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार