सीएम के गृह क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब की 3 लड़कियों का किया गया रेस्क्यू, महिला समेत 2 गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नादौन। क्राइम डेस्क


नादौन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. सोनू होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है. कांगड़ा के भड़ोलि की रहने वाली महिला यह सेक्स रैकेट चला रही थी. बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी.

पंजाब की तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया:हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है. जानकारी के मुताबिक दलाल महिला कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी. महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था. पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और ग्राहक बनकर मंगलवार देर रात को सोनू होटल नादौन पहुंचे.
इस तरह से हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद गठित विशेष टीम के 2 पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे. महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाएं. इसके बाद महिला को पैसे दिए गए तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए पुलिसकर्मियों को कहा, जहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थी.

इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:हमीरपुर पुलिस को मामले में इनपुट मिलने के बाद इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में टीम गठित की गई थी. इस टीम में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे. इस टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले 20 साल से सेक्स रैकेट चला रही थी और पंजाब से लड़कियां हिमाचल लाती थी.

अदालत में किया जाएगा पेश:यहां पर पुलिस टीम ने होटल के मालिक सोनू और दलाल महिला को गिरफ्तार किया. होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया. आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की अदालत में पेश करेगी. एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी महिला और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध