कांग्रेस ने जारी की 3 प्रत्याशी की लिस्ट, लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिल्पा बिष्ट

प्रदेश में 1 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की नामों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने इन कैंडिडेट की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, सुजानपुर से रणजीत राणा और गगरेट से राकेश कालिया को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, तीन विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की है.

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट




बता दें कि आखिरी चरण में 1 जून को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीट और विधानसभा की 6 सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर बीजेपी ने सभी चार लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. जबकि कांग्रेस ने लोकसभा की दो सीट और विधानसभा की 3 सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. अभी भी कांग्रेस ने कांगड़ा और हमीरपुर लोकसभा सीट पर कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है. वहीं, तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना है. कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा है.

वहीं, बात अगर हिमाचल लोकसभा सीट की करें तो बीजेपी ने सभी चारों सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है. शिमला सीट से सुरेश कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और मंडी से कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. वहीं, विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस बागियों को टिकट दिया है. भाजपा ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर में इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो को टिकट दिया है।
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत