"है भगवान मन्दिर को भी नही, छोड़ा", पहले किया प्रणाम फिर दानपत्र उठा ले हुआ फ़रार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। शुभम कौशल


आनी के बाड़ी मंदिर में दानपात्र चोरी करने का मामला सामने आया है. वहीं, इस घटना की फूटेज देखकर आप भी अचरज में पड़ जाएंगे. क्योंकि पहले रात में एक बंदा मंदिर परिसर में घुसता है और टहलने लगता है. फिर उसके बाद दानपात्र के पास जाकर सामने मंदिर में भगवान को प्रणाम करता है और फिर दानपात्र पेटी उठाकर नौ दो ग्यारह हो जाता है.

चोरी की यह वारदात जिला कुल्लू के उपमंडल आनी की है. जहां बाड़ी में माता दुर्गा मां के मंदिर में रखे दानपात्र चोर ने हाथ साफ कर दिया. वहीं, चोर की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मंदिर कमेटी ने इसकी आनी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार करने की बात कही है. पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार आनी के बाड़ी में माता दुर्गा के मंदिर में बीती रात एक चोर अंदर आया. थोड़ी देर मंदिर परिसर में टहलने के बाद वह दानपात्र के पास गया और भगवान को प्रणाम करने के बाद दानपात्र को लेकर रफू चक्कर हो गया. वहीं, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई है. चोर ने अपने मुंह को ढक रखा है. जिसके चलते उसका चेहरा साफ नजर नहीं आया है. वहीं, पुलिस की टीम ने दावा किया है कि वह जल्द ही फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे.

स्थानीय निवासी चमन शर्मा, जितेंद्र ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा इस बारे आनी पुलिस को सूचित कर दिया गया है. वहीं, उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि वह रात के समय गश्त को तेज करें. ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
एसपी कुल्लू गोकुल चंद्रन कार्तिकेय,  ने बताया की आनी पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए