हिमाचल क्राइम न्यूज शिमला। ब्यूरो शिमला से कुछ ही किलोमीटर दूर छराबड़ा नामक मनोरम स्थल है. ये जगह वीवीआईपी मैप पर इसलिए आती है क्योंकि यहां के आसपास राष्ट्रपति के लिए कल्याणी हैलीपैड है. इसी हैलीपैड पर राष्ट्रपति सेना के विमान से आती हैं और फिर रिट्रीट में ठहरती हैं. इसी छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा ने अपने सपनों का आशियाना बनाया है और यहीं पर है विश्वविख्यात होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल. ये होटल कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर सहित कई वीवीआईपी का शिमला की वादियों में ठहरने का पसंदीदा डेस्टीनेशन रहा है. ये संपत्ति कभी ब्रिटिश शासकों की हुआ करती थी. आजादी के बाद कई पड़ावों से गुजर कर ये ओबेरॉय समूह का होटल रहा. मौजूदा कांग्रेस सरकार के समय इस संपत्ति का मालिकाना हक वापस राज्य के पास आया है. अब ये संपत्ति एक बार फिर से चर्चा में आई है. इस बार चर्चा का कारण इसे लीज पर देने की तैयारी को लेकर है. आखिर क्या है इस संपत्ति की अहमियत और क्यों हिमाचल सरकार इसे लीज पर देना चाहती है, आगे कुछ बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. अंग्रेज हुकूमत से जुड़ा वाइल्...
Comments
Post a Comment