HRTC बस ने कुचले 8 साल कि बच्ची के पाऊँ

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

रामपुर। सहयोगी संवाददाता


मामला शिमला के रामपुर का है, जहां एक स्कूली छात्र एचआरटीसी की बस के नीचे आ गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे का नाम अनुज धीमान आठ साल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार शिमला से 100 किमी दूर रामपुर में एसडीएम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-5 पर शुक्रवार को 8 वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर कनेरी ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रैपर कर दिया गया।



 इस घटना की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा दौड़ते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है। इस दौरान एक बस मौके से गुजर रही थी कि अचानक बस को देखकर बच्चा रुकने की कोशिश करता है, लेकिन उसका पैर फिसल जाता है और बस के अगले टायरों के नीचे उसकी दोनों टांगे क्रश हो जाती हैं। 


इस हादसे के बाद गुस्साए अभिभावक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। अभिभावकों की मांग थी कि बच्चों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा स्कूल के पास वाहनों की रफ्तार को काबू करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाएं जाएं और साथ ही पुलिस की तैनाती भी की जाए। करीब 20 मिनट तक जाम के बाद अभिभावकों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच सहमति बनी और धरना पर बैठे लोग उठ गए। इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का वादा किया है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से