ऊना:तीखे मोड़ पर पलटा एक ट्रक, स्कूली छात्रा दबी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। जतिन कुमार


गगरेट स्कूल के पास तीखे मोड़ पर गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल में मैदान में पलट गया। एक स्कूली छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर छात्रा को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।


टाइलों का पूरा कचरा हटने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसकी जद में कोई और आया या नहीं। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज रमेश चंद ने हादसे की जगह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। 



ट्रक चालक टाइल लेकर कहां जा रहा था और यह हादसा कैसे हुआ यह अभी ट्रक चालक के ब्यान के बाद हो साफ हो पाएगा। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के अभिवावक स्कूल की ओर भागे और अपने जिगर के टुकड़ों को ढूंढने लगे। अपने नौनिहालो को सकुशल देख कर अभिवावकों की जान में जान आई। अभी ट्रक का मलबा हटाने का कार्य जारी है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए