कांगड़ा के दो नेताओं के साथ सोनिया गांधी से मिले सुधीर शर्मा, प्रतिभा सिंह भी रहीं मौजूद

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल हो गए. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सुधीर शर्मा ने बयान जारी कर इसे अफवाह करार दिया था. वहीं, आज सुधीर शर्मा कांगड़ा के दो नेताओं यादवेंद्र गोमा और संजय रत्न के साथ सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गए और करीब आधे घंटे तक कांगड़ा जिले को लेकर चर्चा हुई.

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही. सुधीर शर्मा ने सोनिया गांधी को सही टिकट वितरण होने पर 13 सीटें जीतने का आश्वासन भी दिया. साथ ही कांगड़ा की वर्तमान परिस्थितियों से भी अवगत करवाया. सोनिया गांधी ने इन नेताओं को एकजुट हो कर चुनाव लड़ने के निर्देश भी दिए.


बता दें कि राज्य चुनाव कमेटी की ओर से सभी राष्ट्रीय सचिवों के सिंगल नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे थे, लेकिन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सुधीर शर्मा के नाम पर विवाद हो गया और इस सीट पर दोबारा से पैनल बनाने को कहा गया था. कांगड़ा के ही कुछ नेताओं ने सुधीर शर्मा के नाम पर आपत्ति जताई थी जिससे सुधीर शर्मा नाराज भी चल रहे थे.


 कांगड़ा जिले के बड़े नेता माने जाते हैं और कई अन्य नेता भी उसके साथ हैं. वहीं, हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद सुधीर शर्मा का नाम भी सुर्खियों में आ गया था और भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब कांग्रेस डेमेज कंट्रोल के मोड पर आ गई है और सोनिया गांधी के साथ बैठक कर स्थिति से अवगत करवाया गया. हालांकि सुधीर शर्मा ने भाजपा में शामिल होने की बातों को सिरे से नकार दिया.कांगड़ा जिला क्यों महत्वपूर्ण: बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 35 विधानसभा सीटों को जीतना होता है. प्रदेश की सत्ता में कांगड़ा का महत्वपूर्ण स्थान है. इस क्षेत्र में कुल 15 विधानसभा सीटें आती हैं. जिनमें से जो दल यहां की सबसे ज्यादा सीटें जीतता है. उसी की ही सरकार बनाती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थी.
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला

कब है नवरात्र के अष्टमी व नौवमी का सही दिन, यहाँ जानिए