राजनाथ सिंह ने बलिदानी परिवारों को किया सम्‍मानित, बोले- साहसी नेतृत्‍व होता तो आज POK विवाद न होता

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ज्वालामुखी। ब्यूरो


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश के ज्‍वालामुखी में बलिदानी परिवारों के सदस्‍यों को सम्‍मानित किया। राजनाथ सिंह ने इस दौरान संबोधन में कहा भारत ने हमेशा विश्व शांति का संदेश दिया है। देश के स्वाभिमान को ललकारने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा साहसी नेतृत्व होता तो आज पीओके विवाद ही न होता। तब सही नेतृत्‍व की कमी के कारण ही आज पीओके विवाद है। युद्धपोतों पर महिला की तैनाती की जा रही है।


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। देश का नेतृत्व करने वाले कभी कबूतर छोड़ते थे, अब चीते छोड़ने का जमाना आ गया है। देश की शौर्य, समर्पण की संस्कृति है। देश की सेना धर्म व कर्म वाली है। देश की रक्षा में हिमाचल का योगदान अनुकरणीय है।


 हमें जीतने के लिए किसी शस्त्र की जरूरत नहीं है। शास्त्रों से भी जीत हासिल की जा सकती है। अपने आत्म सम्मान के लिए शस्त्र उठाना भी जरूरी है। देव भूमि है, यहां के लोग मेहनती हैं। भारत के लोग शांति के मार्ग पर चलते हैं। भारत गुरु बनेगा व विश्व शांति के मार्ग पर चलेगा।


मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन बिक्रम बत्रा सहित हिमाचल के कई बलिदानियों को याद किया। आने वाले 25 सालों के लिए भारत के विकास का रोडमैप तय है। आने वाले एक दशक के भीतर भारत 311 सैन्य उपकरणों का आयात बंद करेगा। सभी 311 रक्षा उपकरण भारत की धरती पर बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने राज्य सरकार की पीठ भी थपथपाई।

इस मौके पर मौजूद राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैय्या जोशी ने कहा देश की रक्षा के लिए आहुति में सभी का योगदान है। बलिदान का इतिहास रहा है, देश की आजादी के लिए सभी ने संघर्ष किया है। शौर्य की भावना रखना जरूरी है, अपनी शक्ति का कभी दुपयोग नहीं किया।
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत