भाजपा सरकार में मिला महिलाओं को सम्मान - स्मृति ईरानी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो
महिलाओं को दिया पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण- अनुराग ठाकुर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में नारी को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर मुख्यातिथि और  केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उपस्थित अपार महिला शक्ति को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है। कार्यक्रम में भारी संख्या में हर्ष और उल्लास के साथ उपस्थित मातृ शक्ति का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 हटा कर तिरंगे को सम्मान दिलाया है। केंद्र सरकार विकास की अनंत यात्रा पर निकल चुकी है ।  उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के कल्याणार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। ताकि महिलाओं को आदर और सम्मान प्रदान कर लाभांवित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के लिए कन्यादान योजना के तहत 51 हज़ार की प्रोत्साहन राशि, शगुन योजना के तहत 31 हज़ार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 32 हज़ार स्वयं सहायता समूह  की ढाई लाख महिलाओं को 25 हज़ार रुपए का रिवोल्विंग फंड मिलता है।

 उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान निशुल्क राशन प्रदान किया गया। और कोविड वैक्सीन की निशुल्क डोज लगाई गयी। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो में हर घर को स्वच्छ और सुचारू पेय जल सुविधा प्रदान करने के लिए 8 लाख घरों में नल लगाए गए तथा महिलाओं को शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े उसके लिए हर घर में शौचालय  का निर्माण किया गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देते हुए पंचायती राज़ संस्थाओ में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया लेकिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में 60 प्रतिशत महिलाएं जीत कर आई हैं जिसका सारा  श्रेय मातृ शक्ति को ही जाता है।
जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन सरकार ने सहयोग प्रदान किया है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़सर में सेंटर स्कूल स्वीकृत करवाया जिसके लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सांसद मोबाइल सेवा दिन रात कार्य कर रही है। खिलाडियों को उचित खेल मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ शुरू किया गया है।  महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने के लिए ब्यूटीशियन कोर्स शुरू किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा अनुराग ठाकुर  ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी सहयोग दिया है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने भी जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राज कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य माया शर्मा,  बाल सरंक्षण आयोग की वंदना योगी, बड़सर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमला बन्याल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल, सचिव श्याम ढटवालिया, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रवि कानूनगो, जिला महामंत्री अभयवीर लवली, हरीश शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध