कांगड़ा: दो होटलों से चलता था जिस्मफिरोशी का धंधा, कैंसिल कर दिए लाइसेंस

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। क्राइम डेस्क


जिला पुलिस नूरपुर द्वारा जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। जिला पुलिस नूरपुर ने 9 सितंबर, 2023 को छापामारी करते हुए बाड़ी खड्ड स्थित एक होटल से एक महिला को छुड़वाया था तथा होटल मालिक राजीव सिंह निवासी कंडवाल व सूर्या निवासी वासा बजीरा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पहली अक्तूबर को डमटाल स्थित एक होटल में दबिश देकर दो महिलाओं को छुड़वाया गया था, जबकि होटल मालिक जनक राज निवासी छन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। जिला पुलिस द्वारा इन होटलों के लाइसेंस रद्द करने के बारे में संबंधित विभागों से पत्राचार किया था, जिसके चलते जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने दोनों होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि दोनों होटलों के लाइसेंस जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा रद्द कर दिए गए हैं।

इस संबंध में होटलों के बाहर बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में देह व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार मामले दर्ज किए गए हैं तथा सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है व छह महिलाओं को इनके कब्जे से छुड़वाया गया है। उन्होंने कहा कि इस धंधे में संलिप्त लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए