Crypto currency कि चैन हिमाचल तक पहुंची, 10 शिकायतें, SIT ने की छापेमारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर। क्राइम डेस्क


 हिमाचल प्रदेश क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी मामले में हर दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं. क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला अब बिलासपुर जिले में भी पहुंच चुका है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस के पास अभी तक कुल इस मामले से जुड़ी 10 शिकायतें सामने आ चुकी है. जिसमें बिलासपुर पुलिस द्वारा काफी समय पहले जिले में छापेमारी भी की गई थी. वहीं, अब पुलिस प्रशासन द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने बिलासपुर जिले के झंडूता में और भराड़ी के एक घर में छापेमारी की है. हालांकि एसआईटी की टीम को दबिश के दौरान कोई खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं, लेकिन मौके पर मौजूद लैपटॉप सहित कई अन्य सामान को जब्त किया गया है. जिसको जांच के लिए धर्मशाला या फिर जुन्गा जांच लैब में भेजा जा रहा है

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में आए क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले को लेकर धर्मशाला में केस दर्ज हुआ है. जिसकी जांच प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम एसआईटी कर रही है. जिसे लेकर पिछले माह निर्देश मिले थे कि जिले में सर्च किया जाए. वहीं, दो दिन पहले भी बिलासपुर के चार आरोपियों के घरों में सर्च करने के निर्देश मिले थे. जांच के दौरान इन आरोपियों के घर से जो सबूत मिले हैं, उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए एसआईटी को भेज दिया गया है.बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस और एसआईटी ने हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में भी दबिश दी है. इस दौरान क्रिप्टो करेंसी से जुड़े काफी अहम दस्तावेज जुटाए हैं. सूत्रों के अनुसार इस मामले में हमीरपुर जिला सुपर हब माना जा रहा है. जहां पर बहुत अधिक इस तरह के मामले सामने आ चुके है. वहीं, हैरानी की बात है कि इस मामले में पुलिस के कई कर्मचारी और अधिकारी के भी शामिल होने की जानकारी है. हालांकि एसआईटी की टीम लगातार अपनी जांच में जुटी है, लेकिन जिस तरह से आए दिन इस मामले में शिकायतें सामने आ "

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से