उद्योग पलायन को लेकर BJP का नारा 'कांग्रेस हटाओ-उद्योग बचाओ' का नारा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। एडिटर डेस्क


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर आज बजट सत्र के 9वें भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा ने सरकार पर प्रदेश से उद्योगों के पलायन करवाने का आरोप लगाया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते इंडस्ट्री हिमाचल प्रदेश से जा रही है.

शिमला: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के 9वें दिन भी विपक्ष का सरकार के खिलाफ कड़ा रुख जारी रहा. बीते दिन जहा गारंटियों को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, वीरवार को विपक्ष के विधायकों ने उद्योगों के हिमाचल से पलायन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. विपक्ष के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान विपक्ष ने सुखविंदर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. विपक्ष के विधायकों ने सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश से उद्योगों के पलायन का आरोप लगाया. इस दौरान विपक्ष ने "कांग्रेस हटाओ - उद्योग बचाओ" का नारा दिया.

नेता प्रतिपक्ष का सीएम पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे हैं. सरकार की नीतियों के चलते इंडस्ट्री हिमाचल प्रदेश से जा रही है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने बीते कल सदन के अंदर उद्योगों को लेकर हुई तनातनी का जिक्र भी किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में उद्योगों के विकास का श्रेय कांग्रेस के विधायक और उनके पिता को दे रहे हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों के विकास का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जाता है.


'अपने लोगों को श्रेय देने में लगी सरकार'
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के औद्योगिक पैकेज की बदौलत आज BBN एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब के तौर पर विकसित हुआ है. वहीं, इसे आगे विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. मगर सुखविंदर सरकार उन्हें श्रेय देने की बजाय अपने लोगों को श्रेय देने में लगी है. जयराम ठाकुर ने कहा कि बद्दी नालागढ़ में जिस तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाएं हो रही है, उसका गलत संदेश जा रहा है. मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत संज्ञान देना चाहिए.


सीएम के दुबई दौरे पर उठाए 
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुबई दौरे को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री इन्वेस्टर मीट के लिए दुबई गए, लेकिन इसका कोई ब्यौरा सरकार ने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके एक निजी कार्यक्रम में जाने की भी खबरें हैं. उन्होंने कहा कि वह भी दुबई गए थे, लेकिन पूरा दौरा रिकॉर्ड का हिस्सा है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के उद्योगों को लेकर रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए