हिमाचल कि राजनीति गरमाई, जयराम सुदर्शन बबलू के वोट पर भड़के

  हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। एडिटर डेस्क



हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कोई बड़ा खेल होने वाला है. जहां एक ओर सत्ता पक्ष में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग होने का डर है. वहीं, बीजेपी सियासी गणित बिठाने में लगी हुई है. अब सभी को बड़ी बेसब्री से चुनाव नतीजे का इंतजार है. लेकिन उससे पहले सत्ता और विपक्ष के नेताओं में सियासी जंग जारी है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को पंजाब से हेलीकॉप्टर से लाने और सीएम के साथ कार में बैठकर वोटिंग के लिए आने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और सुदर्शन सिंह का वोट की गिनती नहीं करने की मांग की है.


जयराम ठाकुर ने कहा, "एक विधायक को लाने के लिए हेलीकॉप्टर पंजाब के होशियारपुर जाता है और उसे लेकर शिमला आता है. जिसके बाद सीएम सुक्खू अपनी कार में उस विधायक को लेकर वोटिंग करवाने के लिए ले आते हैं. सीएम विधायक को अपनी गाड़ी में बिठाकर पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाते हैं तो ये चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है. हम इलेक्शन कमीशन को लिखित रूप में इसकी शिकायत करेंगे. तब तक कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का वोट को काउंट नहीं किया जाए, जब तक इलेक्शन कमीशन से हमारी शिकायत का निपटारा न हो जाए. उस वोट को तब तक अलग रखा जाए".


इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने इलेक्शन एजेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "जो इलेक्शन एजेंट दिल्ली से आया हुआ है, वो हम लोगों से बदतमीजी से पेश आ रहा है. बड़े वकील का पोलिंग एजेंट होने के नाते उसका तहजीब देखिए. पोलिंग सेंटर के भीतर जो सीईओ हैं हिमाचल का उसको धमका रहा है. ये परिस्थिति है यहां पर. इसलिए में फिर से कह रहा हूं कि सुदर्शन बबलू को रिसीव करने के लिए हेलीकॉप्टर हिमाचल से पंजाब जाता है और पंजाब से शिमला आता है. शिमला विधायक को लाने के बाद उसका वोट पड़ने से पहले चीफ मिनिस्टर उसे रिसीव करने के लिए जाते हैं और पोलिंग बूथ तक छोड़ते हैं. ऐसे में वो वोट स्वाभाविक रूप से प्रभावित होगा. इसलिए हम मांग करते हैं कि वो वोट अलग से रखा जाए".



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए