शिमला:माल रोड पर हत्याकांड, आरोपी को पुलिस ने हरयाणा से किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। क्राइम डेस्क


राजधानी शिमला के माल रोड पर हुए हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सत्येंद्र पाल है. आरोपी शिमला पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है. आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सिरसा में किसान आंदोलन में जाकर छिप गया था. शिमला माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने हुए रविवार देर रात करीब 1:30 बजे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इसकी जानकारी एसएचओ सदर धर्मसेन नेगी ने दी है.

देर रात तक लोगों ने किया था प्रदर्शन
गौरतलब है कि शिमला माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक की हत्या के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं की थी, जिसे लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष था. सोमवार रात 9:00 बजे तक परिजनों ने रिपोर्टिंग रूम का घेराव कर रखा. इस दौरान एसपी शिमला संजीव गांधी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा. एसपी के आश्वासन के बाद ही मृतक मनीष के परिजनों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया.

लोगों ने दी थी विधानसभा घेराव की चेतावनी
वहीं, लोगों ने शिमला पुलिस को बीती रात चेतावनी दी थी कि अगर 27 फरवरी को भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो सभी लोग मिलकर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने माल रोड पर इकट्ठा होंगे. साथ ही शव को आईजीएमसी अस्पताल से लाकर माल रोड पर रखेंगे और फिर सभी लोग हिमाचल विधानसभा का रुख करेंगे.

माकपा की शिमला पुलिस को चेतावनी
गौरतलब है कि राजधानी में माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक की हत्या हो जाने और फिर आरोपी को न पकड़े जाने के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया था. वहीं, माकपा ने भी सोमवार को पुलिस रिपोर्टिंग रूम का घेराव किया था. माकपा ने मांग की थी कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे.

माकपा ने उठाए पुलिस पर सवाल
माकपा नेता व ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा था कि रेस्तरां में काम करने वाला लड़का गरीब दलित था. इसलिए पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं रही है. अगर कोई बड़े घर का बेटा होता तो रात को ही बाउंड्री सील कर देते और आरोपी गिरफ्तार कर लिया होता. उनका कहना था कि वो ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहते, जिससे जांच प्रभावित हो, लेकिन अगर तय समय तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ती है तो माकपा इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत