अमृतपाल कि तलाश पंजाब के साथ अब हिमाचल में भी शुरू,

हिमाचल क्राइम न्यूज़
किन्नौर। ब्यूरो


प्रदेश का शांत जनजातीय जिला किन्नौर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने पर अलर्ट पर है। उसकी तलाश के लिए जिले के होटलों, सरायों और होमस्टे में छापे मारे जा रहे हैं। प्रदेश के गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारियों ने इसके लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है। होटलों में ठहरे पर्यटकों से पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। गौर हो कि सरकार ने अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, लुकआउट सर्कुलर और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसी को लेकर जिला किन्नौर में प्रशासन, पुलिस और गुप्त एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बीते तीन दिनों से जिले के तीनों ब्लॉकों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से किन्नौर जिला सीमांत क्षेत्र में आता है, जो तिब्बत बॉर्डर को जोड़ता है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र संवेदनशील माना जा रहा है। बस अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल में हाई अलर्ट की घोषणा की है। उन्होंने पंजाब से सटी हिमाचल की सीमाओं के पहरे को और कड़ा करने, संदिग्धों पर नजर रखने और सिक्योरिटी को हाई अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि जिले में एहतियात के तौर गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारी होटल, सराय, होमस्टे और बाहरी राज्यों से किन्नौर पहुंच रहे पर्यटकों की पड़ताल कर रहे हैं। बहरहाल जिले में अभी स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत