IPS गौरव सिंह सोलन के एसपी बने, 10 तहसीलदारों के तबादले

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ब्यूरो



 हिमाचल सरकार ने ईओडब्ल्यू, स्टेट विजिलेंस और एसीबी में एसपी 2013 बैच के गौरव सिंह का तबादला सोलन के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया है। उधर, राज्य में 10 तहसीलदारों के ताबादला आदेश जारी किए गए हैं।

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक प्रवीण कुमार को कांगड़ा से नगरोटा बगवां के लिए तबदील किया गया है। तैनाती का इंतजार कर रहे कृष्ण कुमार को तहसीलदार ज्वाली में नियुक्ति मिली है। बालकृष्ण को ज्वाली से सरकाघाट, मनोहर लाल को संधोल से ज्वालामुखी, परमानंद रघुवंशी को जुन्गा से रामशहर, शिखा को झंडुता से घनेरी के लिए भेजा है। रवीश चंदेल को निहारी से ऊर्जा निदेशालय शिमला, दीक्षांत ठाकुर को थुनाग से ओट, जयमल चंद को हमीरपुर से हरौली तथा सुरभी नेगी को हरोली से कुल्लू (रिकवरी) में तहसीलदार लगाया है। अधिसूचना के मुताबिक तहसीलदार कुलताज और सुरेश कुमार के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए