प्रदेश में बढ़ा क्राइम रेट: मर्डर के 138, रेप के 498, चोरी के 1643, डकैती के 4

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। क्राइम डेस्क 



हिमाचल प्रदेश में विगत डेढ़ साल की अवधि में हत्या के 138 मामले दर्ज हुए हैं. सबसे अधिक मर्डर के मामले जिला शिमला में रजिस्टर्ड हुए हैं. प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में अप्रैल 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार मर्डर के 138, रेप के 498, चोरी के 1643, डकैती के 4 व सामान्य झगड़ों के 511 मामले दर्ज किए गए.

लाहौल-स्पीति में रेप का एक भी केस नहीं

रेप के सबसे अधिक मामले मंडी जिले में दर्ज हुए, लेकिन एक सुखद तथ्य ये है कि लाहौल-स्पीति जिला में रेप का एक भी मामला पिछले डेढ़ साल में सामने नहीं आया है. हिमाचल विधानसभा के मानसून सेशन के दौरान ये जानकारी करसोग से भाजपा विधायक दीपराज के सवाल के लिखित जवाब में सामने आई है. दीपराज ने राज्य में पिछले डेढ़ साल में अपराध के मामलों से जुड़ी जानकारी मांगी थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से लिखित जवाब में उपरोक्त आंकड़े सामने आए हैं.


मंडी में रेप के सबसे अधिक मामले

अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो रेप के सबसे अधिक केस मंडी जिले में दर्ज किए गए. जिला मंडी में कुल 75 केस रेप के दर्ज हुए हैं. इसके अलावा पुलिस जिला बद्दी में रेप के 48, बिलासपुर में 30, चंबा में 29, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 57, किन्नौर में 14, कुल्लू में 35, पुलिस जिला नूरपुर में 18, शिमला में 56, सिरमौर में 69, सोलन में 34, ऊना में 26 रेप के केस दर्ज हुए हैं.

शिमला व कांगड़ा में सबसे ज्यादा मर्डर

हिमाचल के जिला शिमला में मर्डर के 24 केस दर्ज हुए. इसके बाद जिला कांगड़ा में 18 हत्या के मामले सामने आए. अन्य जिलों में पुलिस जिला बद्दी में मर्डर के 12, बिलासपुर व चंबा में 9-9, हमीरपुर में 5, किन्नौर में 3, लाहौल-स्पीति में 1, मंडी में 14, पुलिस जिला नूरपुर में 5, सिरमौर में 10, सोलन में 9, ऊना में 8 व टीटीआर के तहत मर्डर का एक केस दर्ज किया गया.

चोरी के मामले सोलन में सबसे अधिक

चोरी के मामले जिला सोलन में सबसे अधिक 206 दर्ज किए गए. इसके अलावा पुलिस जिला बद्दी में 177, बिलासपुर में 131, कांगड़ा में 186, मंडी में 146, शिमला में 183, सिरमौर में 186, ऊना में 164, कुल्लू में 67, किन्नौर में 13, लाहौल स्पीति में 3 व पुलिस जिला नूरपुर में 71 मामले दर्ज किए गए. चंबा में 33 व हमीरपुर में 74 चोरी के केस दर्ज हुए.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी