नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई इतने साल कि सजा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। क्राइम डेस्क
फाइल फ़ोटो 

मंडी की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी नाबालिग को तंग करता था और उसे जबरदस्ती छूने की कोशिश करता था। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी।

13 गवाहों के बयान किए गए दर्ज
जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि 21 अक्टूबर 2022 को बल्ह रत्ती थाना में एक महिला ने शिकायत पत्र पेश किया। जिसमें बताया कि उसकी बेटी 14 साल की है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पड़ोस के गांव का लड़का पिछले दो सालों से उसे स्कूल आने-जाने में तंग करता है। यही नहीं करीब एक महीने पहले उसने उसे गलत तरीके के साथ जबरन छूने की कोशिश की। इस पर बल्ह थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। अदालत में चालान पेश किया गया जिसमें 13 गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए।

जुर्माना नहीं भरने पर भुगतना होगा अतिरिक्त सजा
अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी नितिन शर्मा ने की। अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोप को सही पाया और दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए व 354 डी व पोक्सो एक्ट की धारा 8 व 12 के 1-1 साल की साधारण कैद व 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न अदा करने की सूरत में उसे एक-एक महीने की सजा और भुगतनी होगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी ऐसे में उसे एक साल की कैद व दस दस हजार रुपए जुर्माना भुगतना होगा।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए