APL राशन कार्ड धारकों के लिए आई खुशखबरी, नही होगी राशन के वजन में कटौती

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिल्पी बेक्टा 


हिमाचल में डिपुओं के माध्यम से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठाने वाले लाखों एपीएल परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र से गेहूं और चावल के कोटे में 410 मिट्रिक टन का कट लगने के बाद भी प्रदेश सरकार ने अगले महीने डिपुओं में दिए जाने वाले राशन की मात्रा में कोई कटौती नहीं की है.

ऐसे में एपीएल परिवारों को अक्टूबर महीने में 14 किलो आटा और 6 किलो चावल का कोटा प्रति राशन कार्ड दिया जाएगा. राहत की बात ये है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल अगस्त 2023 से एपीएल परिवारों को डिपुओं के माध्यम से दिए जाने वाले आटे और चावल की मात्रा को घटाया नहीं है.
हिमाचल में उससे पहले हर दो से तीन महीने में सस्ते राशन के कोटे को घटाया और फिर से बढ़ाया जाता था, लेकिन अब एक साल से राशन की मात्रा में कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है जिससे लाखों एपीएल परिवारों को कुछ राहत मिली है.

बता दें कि हिमाचल में डिमांड और सप्लाई में अंतर होने से खुले बाजार में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे उपभोक्ताओं की डिपुओं पर निर्भरता और अधिक बढ़ गई है.

20,542 मीट्रिक टन राशन का आवंटन
केंद्र ने अक्टूबर महीने के लिए सस्ते राशन का आवंटन कर दिया है. इस महीने की तुलना में अगले महीने के लिए आवंटित किए हुए सस्ते राशन के कोटे में 410 मीट्रिक टन का कट लगाया गया है. केंद्र से अक्टूबर महीने के लिए कुल 20,542 मीट्रिक टन राशन का आवंटन हुआ है.

इसमें 14,179 मीट्रिक टन गेहूं और 6,363 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है. वहीं, सितंबर महीने के लिए केंद्र से 20,952 मीट्रिक टन राशन आवंटन हुआ था. इसमें हिमाचल को 14,490 मीट्रिक टन गेहूं और 6,462 मीट्रिक टन चावल मिला था.

ऐसे में इस महीने की तुलना में अगले महीने के लिए एपीएल के कोटे में केंद्र ने कटौती की है लेकिन इसके बावजूद डिपुओं के माध्यम से अगले महीने एपीएल परिवारों को दी जाने वाले आटे और चावल की मात्रा को नहीं घटाया गया है जो लाखों परिवारों के लिए राहत खबर है.

19 लाख से अधिक कार्ड धारक
हिमाचल प्रदेश में कुल राशन कार्ड धारकों की संख्या 19,65,589 है. इसमें एपीएल परिवारों की कुल संख्या 12,24,448 है जिसमें एपीएल कार्ड धारकों की कुल संख्या 11,52,003 है. वहीं, 72,445 एपीएल परिवार टैक्स पेयर हैं. ऐसे में एपीएल और टैक्स पेयर कार्ड धारकों की कुल आबादी 44,19,312 है जिनमें अकेले एपीएल आबादी 41,26,583 है. वहीं, टैक्स पेयर की आबादी 2,92,729 है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत