दुखद: प्रेशर कुकर फटने से रसोइए कि मौत, श्राद का कर रहा था भोजन तैयार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। शिवम आहलूवालिया 


उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत के भड़थू गांव में श्राद्ध का खाना बना रहे रसोइये की प्रेशर कुकर फटने से मौत गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। 52 वर्षीय ज्ञान चंद पुत्र कांशी राम, गांव परनोह, डाकघर चंदैस तहसील सरकाघाट, जिला मंडी से बुधवार सुबह भड़थू गांव में दीना नाथ के घर पर श्राद्ध का खाना बनाने के लिए आया था। उसने 22 लीटर के कुकर में दाल पकाने के लिए डाली थी। वह जब कुकर को उठाने लगा तो कुकर अचानक फट गया।

इस घटना में उसका गला बुरी तरह से कट गया और उसकी छाती पर भी गहरे घाव हो गए। ग्रामीण घायल ज्ञान चंद को तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञान चंद की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और एक बेटा अविवाहित है। मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि ज्ञान चंद कई सालों से रसोइये का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी भोरंज निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत