मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने शुक्रवार को इन जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में हुई ताजा बर्फबारी के बाद अभी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। ऐसे में फिर से भारी बर्फबारी की चेतावनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राज्य में अभी भी पांच एनएच समेत 835 से अधिक सड़कें बंद हैं। शिमला जोन की सबसे ज्यादा 642, मंडी 139 और कांगड़ा जोन की 49 सड़कें ठप पड़ी हैं।लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग के साथ बीआरओ मार्ग बहाली को सड़कों पर उतर गया है। कुल्लू-मनाली, शिमला-रामपुर, रामपुर-किन्नौर, चंबा-भरमौर और औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे पर यातायात ठप रहा। पाइपों में पानी जमने से पेयजल संकट गहरा गया है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को भी यातायात बुरी तरह बाधित है। शहर की मुख्य सड़क पर बसों की आवाजाही अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। बीसीएस, खलीनी की ओर बसों की आवाजाही आईएसबीटी टूटीकंडी से हो रही है। शिमला के चौपाल, कुपवी के लिए ऑन ट्रायल एचआरटीस...
Comments
Post a Comment