पेड़ में फंसे तेंदुए का पंजा काट कर ले गए, बाद में तड़पने से मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। संजना कपिल

ऊना के जनकौर गांव के पास शातिर जंगल में पेड़ पर फंसे तेंदुए का पंजा ही काटकर ले गए। तेंदुए का पेट भी क्लच वायर से बुरी तरह कसा हुआ था। वन विभाग ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधवार सुबह बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने स्थानीय युवकों की मदद से पेड़ से उतारकर तेंदुए को काबू किया। बाद में गंभीर रूप से घायल तेंदुए ने दम तोड़ दिया। विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि शातिरों ने कड़ाकी में फंसने के बाद तेंदुए का पंजा काट लिया है। उधर, बुधवार को तेंदुए को काबू करने की जद्दोजहद में स्थानीय युवकों के तीन पालतू कुत्ते भी घायल हो गए। तेंदुए के हमले से घायल कुत्तों को पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर उपचार दिया। इसके बाद घायल तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया, लेकिन बाद में तेंदुए की मौत हो गई। 

डीएफओ मृत्युंजय माधव और एसीएफ ऊना राहुल की टीम ने गांव के युवकों की मदद से तेंदुए को पकड़ा। पंचायत प्रधान जगदेव ने बताया कि जंगल में तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया। गांव के राजिंद्र कुमार, राणा जसवीर बग्गी, हर्ष, हरीश, रणवीर सिंह, मनोज कुमार, इकबाल सिंह, कर्ण सिंह, युवराज राणा ने तेंदुए को काबू करने में सहयोग दिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ पहले से घायल था, जिसका एक पंजा कट चुका था। उसका पेट भी क्लच वायर से कसा हुआ था। इसकी वजह से तेंदुए ने दम तोड़ दिया। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला