थाना सह प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित, एडिशनल एसपी करेंगे विभागीय जांच

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार
ऊना पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा 

बीते 27 जनवरी की रात अंबोटा में खड़े टिपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर गगरेट थाना के सह प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसपी दिवाकर शर्मा ने निलंबित कर दिया है। डीएसपी हरोली की जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर एसपी ने यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एएसपी एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।

घटना के बाद कार्यकारी यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार को इस मामले में तुरंत लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी ने अब विजय कुमार के अलावा गगरेट थाना के सह प्रभारी सुशील कुमार और सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह को भी निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त पुलिस कर्मी कई मर्तबा इस मार्ग से गुजरे लेकिन टिपर को हटाने का प्रयास नहीं किया गया। हैरत की बात है कि युवक की मौत के 24 घंटे के भीतर ही टिपर को वहां से हटा लिया गया जबकि हादसे से पहले करीब एक सप्ताह तक टिपर यहीं खड़ा रहा।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि दौलतपुर-गगरेट मेन हाईवे पर लगातार छह दिन तक टिपर खड़ा रहा लेकिन पुलिस कर्मी उसे हटाने में विफल रहे। लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर किए गए कार्यकारी यातायात प्रभारी एचसी विजय कुमार का कहना है कि टिपर के मालिक को ट्रेस करने की कोशिश की थी। हाइड़ लाकर टिपर हटाने की कोशिश भी की गई मगर पत्थरों से लोडेड होने के कारण टिपर को वहां से हटाया नहीं जा सका।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे उक्त टिपर का चालान भी काटा गया था। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी की शाम बाइक सवार संजय कुमार गगरेट की तरफ जा रहे थे, जिसकी अंबोटा चौक के पास सड़क किनारे खड़े टिपर के पीछे टकराने से मौत हो गई थी। 28 जनवरी को मृतक के परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया था।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध