विपिन परमार होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

प्रदेश विधानसभा के मंगलवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने देर शाम विधायक दल बैठकों में रणनीति बनाई। भाजपा विधायक दल बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल बैठक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुई। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक दल बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई और स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के नाम पर सहमति बनी। 

विपिन परमार मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और विधायक मौजूद थे। उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी हिस्सा लिया।

 बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधायक सुजान सिंह पठानिया, आशा कुमारी और जगत सिंह नेगी अलग-अलग कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाए। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक दल की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी न उतारे जाने पर सहमति बनी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए