जब आधी रात हुंचे कप्तान दिवाकर शर्मा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर। गौरव संधू

भेष बदल कर छापेमारी के लिए विख्यात एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने वीरवार रात्रि फरियादी बनकर बरमाणा पुलिस थाना की कार्यप्रणाली की जांच पड़ताल की। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड भी चैक किया तथा पिछले 6 वर्षों से इसी थाने में तैनात एक महिला व एक पुलिस आरक्षी को तुरंत वहां से स्थानांतरित करने के आदेश भी दे दिए। 

जानकारी के अनुसार एसपी दिवाकर शर्मा रात्रि 12 बजे सादे कपड़ों में अकेले ही अपनी निजी गाड़ी चलाकर बरमाणा थाना पहुंचे। वह अपनी कार को थाना से कुछ दूर छोड़ कर थाने के अंदर पहुंच गए व ड्यूटी पर मौजूद पुलिस आरक्षी को अपनी कार के चोरी होने की शिकायत दर्ज करने को कहा, साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी से भी मिलवाने का आग्रह किया।

एसपी की पहचान नहीं कर पाए थाना प्रभारी

15 मिनट में बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी थाने में पहुंचे तथा थाने में शिकायतकर्ता बने एसपी दिवाकर शर्मा से उनकी चोरी हुई कार के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान थाना प्रभारी यह अंदाजा नहीं लगा पाए कि शिकायतकर्ता और कोई नहीं हाल ही में बिलासपुर के पुलिस कप्तान बने दिवाकर शर्मा हैं। दिवाकर शर्मा ने उनकी शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई होने के बाद थाना प्रभारी के पास अपनी पहचान जाहिर की। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को रात्रि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को थाना में हाजिर किए जाने के निर्देश दिए।

थाने में मौजूद स्टाफ की एल्कोसैंसर से करवाई जांच

सभी कर्मचारियों के थाने में हाजिर होने के बाद एसपी ने रात्रि अन्वेषण अधिकारी, ड्यूटी आरक्षी व ड्यूटी होमगार्ड के साथ-साथ थाना प्रभारी की भी एल्कोसैंसर से जांच करवाई। इस जांच में कोई भी पुलिस कर्मी शराब के नशे में नहीं पाया गया। इस पुलिस टीम से एसपी दिवाकर शर्मा संतुष्ट दिखे। उन्होंने रात्रि ड्यूटी आरक्षी अमित व ड्यूटी होमगार्ड को अच्छे ढंग से ड्यूटी देते पाए जाने के लिए प्रशस्ति पत्र देने का भी ऐलान किया।

पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने के दिए निर्देश


थाना में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सब पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहना होगा क्योंकि पुलिस कर्मी का अनुशासन शेष समाज को भी अनुशासन में रहने की सीख देता है व आम आदमी के मन में पुलिस के प्रति सम्मान के भाव को भी बढ़ाता है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत