ये तस्वीरें रेणुका विधानसभा विधानसभा क्षेत्र की बढ़ोल पंचायत के कुणा गांव की है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे डंडो के सहारे कंधो पर एक मरीज को यहां के लोग अस्पताल की तरफ ले जा रहे हैं। दरअसल गांव को आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। अंदाजन जब भी किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है तो कुछ इस तरह की तस्वीर सामने आती है। सड़क सुविधा न मिलने से ही यह लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। लोगो का आरोप है कि समस्या को लेकर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खतरनाक पहाड़ी के बीच जान जोखिम में डालकर लोग मरीज को ले जा रहे हैं। जरा सी गलती हुई तो मरीज को ले जा रहे लोग भी खुद हादसे का शिकार हो सकते हैं।
PunjabKesari
लोगों का कहना है कि 2015 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है लोगों का कहना है कि बार-बार इस बारे में प्रशासन व सरकार को अवगत करवाया जाता है। मगर कोई भी समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है। लोगों की माने जब कोई भी व्यक्ति बीमार होता है तो उसे कई किलोमीटर कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि उन्हें तभी सही मायने में आजादी मिल पाएगी जब कभी उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस सड़क के निर्माण कार्य में जुटा ठेकेदार काम छोड़कर फरार हो गया है।

जिस पर कोई गौर विभाग और सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा कांग्रेस विधायक व पूर्व सरकार में लोक निर्माण विभाग के सीपीएस रहे विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यहां सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत कर सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। मगर मौजूदा सरकार की लापरवाही के चलते यह कार्य रुका पड़ा है। विनय कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार और विभाग का ठेकेदारों पर कोई कंट्रोल नहीं है। अंदाजन कई सड़कों के सड़कों का कामकाज आगे पढ़े। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाया था। कुल मिलाकर तस्वीरें सच में हैरान करने वाली है वहीं जब इस तरह की तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती है तो सरकार के सभी दावों की पोल खुल जाती है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए