हवा भरने के दौरान टायर में धमाका, 42 साल के मैकेनिक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

सिरमौर। ज्योति शर्मा


प्रदेश के सिरमौर (Sirmour) जिले में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतौन में दर्दनाक हादसा (Accident) पेश आया है. हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की टायर फटने से दर्दनाक मौत ह गई. उक्त व्यक्ति कई साल से सतौन में रहता था और टायर पंक्चर (Tyre Puncture) का काम करता था.


एक मंजिल मकान को पार कर गया टायर

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 12 बजे सतौन में बलजीत सिंह (42) पुत्र गुरुदयाल सिंह टायर बना रहा था कि अचानक टायर फट गया. टायर का धमाका इतनी जोर से हुआ कि टायर एक मंजिल मकान को पार कर गया.

सिर पर लगी चोट
अचानक टायर फटने से बलजीत सिंह के सिर पर लगा, जिससे बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे 108 की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल लाया, जहां पर डॉ राघव ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
यह बोले डॉक्टर
डॉ. राघव ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आई थी. इससे व्यक्ति की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला