आधी रात को पुलिस चौकी पहुंचे एसपी, नशे में धुत्त मिले कांस्‍टेबल

आधी रात को पुलिस चौकी पहुंचे एसपी, नशे में धुत्त मिले कांस्‍टेबल

  हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। सचिन सैणी
 जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के औचक निरीक्षण में ड्यूटी के दौरान हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल व होमगार्ड नशे में धुत पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि होमगार्ड को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से जिला भर के विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
दिवाकर शर्मा ने बुधवार देररात को कड़े ठंड के मौसम में औचक निरीक्षण किया। रात 12 बजे पुलिस अधीक्षक सादे कपड़ों में अचानक पुलिस चौकी टाहलीवाल में पहुंचे। मौके पर पुलिस अधीक्षक को देख हेड कांस्टेबल वहां से गायब हो गया। कर्मचारियों ने उसकी तलाश की और बीस मिनट के बाद वह चौकी आया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पाया कि हेड कांस्टेबल की स्थिति ठीक नहीं है और एल्कोसेंसर टेस्ट से उसकी जांच की गई। हेडकांस्टेबल में नशे की मात्रा 171 एमजी दर्ज की गई। इसके साथ ही चौकी में एक अन्य कांस्टेबल नीरज की भी एल्कोसेंसर से जांच की गई, उसमें शराब का सेवन पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को पुलिस लाइन झलेड़ा में हाजिर होने का फरमान दिया

इसके बाद आधी रात को पुलिस अधीक्षक ने डेढ़ से ढाई बजे तक ऊना शहर, रक्कड़ कालोनी और कोटला में औचक निरीक्षण किया और रात्रि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की जांच की गई। रक्कड़ कालोनी में होमगार्ड को सोते हुए पाया। पुलिस अधीक्षक ने उसे उठाया और एल्कोसेंसर से जांच करवाई गई। होमगार्ड जीवन ने भी शराब का सेवन किया हुआ था। दिवाकर शर्मा ने होमगार्ड को निलंबित कर दिया। इसी दौरान दस अन्य होमगार्ड का एल्कोसेंसर टेस्ट किया गया, इनमें से कोई भी नशे में नहीं मिला।
उधर, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा थाना और चौकी इंसाफ का मंदिर कहे जाते हैं नाकि दारू का अड्डा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका महत्व समझना होगा। थाना और चौकी प्रभारी का दायित्व है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी नशे का सेवन न करे। सख्त लहजे में कहा कि विभाग नशे को लेकर जीरो टोलरेंस के साथ काम कर रहा है। अगर अधिकारी या कर्मचारी इसका पालन नहीं करते हैं तो सख्त कार्रवाई से गुरेज नहीं होगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत