शिमला में छाए बादल, हिमाचल में 12 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम के समय बादल छा गए। शिमला में धुंध और बादल छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।  हिमाचल के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 फरवरी को बर्फबारी के आसार जताए हैं। 10 फरवरी तक इन क्षेत्रों में भी धूप खिलने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

 ऊना में अधिकतम तापमान 19.6, भुंतर में 18.1, कांगड़ा में 16.8, सुंदरनगर में 15.6, सोलन में 15.2, चंबा में 15.0, हमीरपुर में 14.5, नाहन में 14.8, बिलासपुर में 14.0, शिमला में 11.0, धर्मशाला में 9.2, डलहौजी में 3.6, कल्पा में 0.3 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।केलांग                    - 12.6
कल्पा                    - 6.8
मनाली                  - 3.4
कुफरी                    - 1.2
डलहौजी                - 0.2
शिमला                    0.7

खराब मौसम के बीच बारिंग के लिए उड़ान रद्द


खराब मौसम के कारण लाहौल की प्रस्तावित दो में से एक उड़ान को रद्द करना पड़ा है। गुरुवार को भुंतर-तांदी-डाइट के लिए पहली उड़ान भरी गई। लेकिन रोहतांग समेत घाटी में खराब मौसम के कारण भुंतर-बारिंग-भुंतर के बीच प्रस्तावित दूसरी उड़ान रद्द करनी पड़ी। अब यह उड़ान मौसम खुलने के बाद ही संभव हो पाएगी। भुंतर-तांदी-डाइट की उड़ान से पांच बच्चों समेत 41 यात्री रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक ने बताया कि 18 लोग भुंतर से तांदी डाइट और तांदी डाइट से 5 बच्चों समेत 18 लोग भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे।

जबकि, दोपहर बाद रोहतांग समेत लाहौल घाटी में खराब मौसम के कारण बारिंग की दूसरी उड़ान को रद्द किया गया। उड़ान को लेकर यात्री करीब चार घंटे तक बर्फबारी के बीच माइनस तापमान में बारिंग हेलीपैड में हेलीकाप्टर का इंतजार करते रहे। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे लेकिन उड़ान रद्द होने की सूचना के बाद यात्री मायूस होकर पैदल अपने घर लौट आए। अशोक ने बताया कि अब अगली उड़ान मौसम के मिजाज पर निर्भर रहेगी।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत