CM ने लगाई प्रधानाचार्य को लताड़, किया था अनुराग ठाकुर को इग्नोर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 कांगड़ा। सहयोगी संवाददाता

जयराम ठाकुर शीतकालीन प्रवास के दूसरे चरण के तहत आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। जब वह राजकीय महाविद्यालय ढलियारा पहुंचे तो वहां के प्रिंसिपल ने सबसे पहले सीएम जयराम ठाकुर का सत्कार किया,इसके बाद जयराम के कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों के सत्कार में लग गए। सबसे बाद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लिया गया। 
इस पर गुस्साएं सीएम जयराम ने मंच से ही प्रिसिंपल को लताड़ लगाते हुए कहा कि कम से कम प्रोटोकॉल का लिहाज रख लेना चाहिए। प्रिसिंपल कोई जवाब नहीं दे पाए, चुपचाप सुनते रहे। इस दौरान प्रिंसीपल चुपचाप सुनते रहे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इससे पहले विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शीश नवाने पहुंचे सीएम ने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं इसलिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन विस्तारीकरण में आ रही है उन्हें उचित मुआवजा देकर पुनस्र्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को पंख लगे यह सरकार का उद्देश्य है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार व विधायक रमेश धवाला भी मौजूद रहे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए