ऊना:13 ग्राम चिट्टे के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, एक बार पहले से ही ताल जाए तस्कर का मुकदमा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार
फाइल फोटो:नशा तस्कर आरोपियों के साथ ऊना पुलिस

ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान ट्रक यूनियन ऊना के पास बाइक सवार दोनों युवकों से 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. चिट्टे के साथ दबोचे गए एक युवक पर पहले भी चिट्टे की तस्करी का मामला दर्ज है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है.

मंगलवार को ऊना पुलिस की टीम ट्रक यूनियन रोड पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ सदर थाना दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रोका. बाइक सवार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनसे 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ. चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर पूरी वासी वार्ड नंबर 6 ऊना और अभिषेक वासी वार्ड नंबर 7 ऊना के रूप में हुई है. दोनों आरोपी आपस में जीजा और साला है.

कल कोर्ट में होंगे पेश
आरोपी सागर पुरी पर पहले भी नशे की तस्करी का मामला दर्ज है. पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह नशे की खेप कहाँ से लाए थे और आगे किसे सप्लाई की जानी थी.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए