नाहन:अनोखा धरना प्रदर्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सिरमौर। संवाद सूत्र
20:09 IST
प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से डीसी आफिस तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार लिए गए जनविरोधी निर्णयों को वापिस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस परिसर में जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की और डीसी सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति में शराब को सस्ता करना व रात को दो बजे तक की पीने की अनुमति देना बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हिमाचल में रात को दो बजे तक होटलों  बीयर बारए  रेस्टोरेंट में शराब पीने की अनुमति देती है तो रात को शराबी सडक़ों, गलियों एवं कानून व्यवस्था का सरेआम उल्लंघन करेंगे। इससे प्रदेश के भीतर चोरी, रेप, मर्डर इत्यादि जैसी कई अन्य गंभीर घटनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को जंहा प्रदेश की जनता के लिए राशन सस्ता करना चाहिए, सीमेंट सस्ता करना चाहिए, सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए। इसके विपरीत सरकार ने शराब सस्ती करके जनता को केवल मूर्ख बनाया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस शराब सस्ती करने व रात 2 बजे तक पीने की अनुमति देने के निर्णय का कड़े ढंग से विरोध करेगी और प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इसका पुरजोर  विरोध किया जाएगा तथा प्रदेश की जनता को इस जनविरोधी फैसले के लिए जागरूक किया जाएगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए