फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, मारी पास गाड़ियों को टक्कर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
शिमला। अमन खांगटा

राजधानी के संजौली में टोयोटा फॉर्च्यूनर कार ने शनिवार देर रात सड़क पर कोहराम मचा दिया। बेकाबू कार ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में बेकाबू कार का चालक भी जख्मी हुआ है। यह दुर्घटना  संजौली-नवबहार सड़क पर हुई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तफ़्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में बीसीएस निवासी निशांत ठाकुर ने बताया कि देर रात जब वह अपनी कार से नवबहार से संजौली की तरफ जा रहा था, तो एक तेज़ रफ़्तार फार्च्यूनर कार (एचपी52बी-0019) ने उसकी कार को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन खोया और सड़क किनारे पार्क पांच कारों को टक्कर मार दी।

 इससे कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान टक्कर लगाने वाली कार भी सड़क पर लुढ़क गई और चालक चोटिल हो गया। आरोपित चालक शिमला का स्थानीय युवक पवन चौहान है।

एसपी ओमापति जंबाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कारों को काफी नुकसान पहुंचा है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए