बद्दी: 4 वर्ष बच्ची से दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़ आरोपी की मां ने बताया बेकसूर बेटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बी बी एन। अमनदीप सैनी
गुस्साई जनता को शांत करते पुलिसकर्मी

बीबीएन के निजी
स्कूल Baddi international school की 4 साल
की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़
आया है । आरोपी युवा के परिवार का कहना है कि
उनका बेटा निर्दोष है और उसे साजिशन फंसाया जा
रहा है। आरोपी हनी की माता व बहन का कहना है कि
अगर उनका बेटा दोषी होता तो वो मोके से भाग जाता
न कि घर आके आराम से सो जाता और चुपचाप
पुलिस के साथ जाता। आरोपी हनी के परिजनों के
मुताबिक शुक्रवार रात 2:20 पर तीन चार गाडय़िं हनी
के घर के बाहर आकर रुकी और उसमें से कुछ लोग
पुलिस के सहित उतरे और जब हनि की मम्मी ने उनसे
पूछा हां जी आप कौन हैं। तो उन्होंने कहा हनी कहां है
उन्होंने जवाब दिया कि वह सो रहा है इतना सुनते ही
पुलिस वालो ने हनी को घेर लिया। हनी से पूछा गया
वह कौन से रूट की बस चलाता है इतना पूछते ही हनी
को पुलिस अपने साथ ले गई ।

शनिवार सुबह बस का
कॉन्ट्रैक्टर हनी के घर आया और बस के कैमरे में से
मेमोरी कार्ड ओर बस को अपने साथ ले गया। आरोपी
की बहन का कहना है कि जब शुक्रवार को बस समय
पर वापस बददी यूनिवर्सिटी पहुंच गई और मेरा भाई
बस चला रहा था तो वह ये दुष्कर्म कैसे कर सकता है ।
उन्होंने बताया कि इस दिन बस में हनी का साथ 2 लोग
ओर गौजट े यने आरोप ाया है कि जाओर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रोजाना
उस पीडीत बच्ची को लेने रोड पर उसकी मासी आती
थी लेकिन उस दिन उसे लेने कोई अनजान ही लडक़ा
आया था और उसे लडक़ी को लेकर चला गया था।
उधर बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची उस दिन
बस आधा घंटा लेट आई और बच्ची की मासी उसे लेने
गई ।

घर आकर बच्ची खाना खाकर सो गई और
तकरीबन जब 5 बजे उठी तो बच्ची कहने लगी कि मेरे
पेट में दर्द हो रहा है तो उस बच्ची को उसकी मासी और
पड़ोस की एक महिला इंद्रावती साथ में मढांवाला में
निजी क्लीनिक पर ले गई जहां से उन्होंने उसे बददी
मल्होत्रा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर
दिया गया। वह उस बच्ची को लेकर मल्होत्रा हॉस्पिटल
पहुंचे तो मल्होत्रा हॉस्पिटल ने उसे पंचकूला सेक्टर 6 के
लिए रेफर कर दिया गया । जहां पर डॉक्टर अभी भी
बच्ची का इलाज कर रहे है। वहीं आज मंढावाला में
इंसाफ के लिए कालोनी वासियों ने प्रदर्शन किया और
आरोपी को फंासी की सजा देने की की मांग सरकार
व न्यायालय से उठाई। महिलाओं ने मंढावाला में चक्का
जाम करने का आहवान किया तो गांववालों ने कहा कि
जब हरियाणा पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड लिया
तो चक्का जाम करने का कोई औचित्य नहीं बनता।
मौके पर उपस्थित एएसआई ने कहा कि अगर फिर भी
किसी को कोई शक है तो पिंजौर थाने में किसी भी
समय थाना प्रभारी को मिल सकता है।

 उन्होने कहा कि
सीआईए स्टाफ पूरी शिददत से जांच कर रहा है और
जांच का हर पहलू अभी जनता के समक्ष उजागर नहीं
किया जा सकता जब तक जांच पूरी न हो जाए। बाद में
उन्होने महिलाओं को समझाया कि कानून बेहतर तरीके
से अपना काम कर रहा है तो लोग शांत हुए। एएसआई
ने बताया कि इस मामले में हनी के अलावा तीन चार
और लोगों को हमने शक के तौर पर उठाया है और जो
भी दोषी पाया गया उसको बक्शा नहीं जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए