तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने पर नपे चालक

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चंबा। विजय ठाकुर

यातायात पुलिस चम्बा ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को यातायात पुलिस ने चम्बा-तीसा मार्ग पर जीरो प्वाइंट भद्रम के पास नाकाबंदी कर स्पीडो मीटर यंत्र के माध्यम से सैंकड़ों वाहनों की स्पीड को चैक किया। इस दौरान 21 ओवर स्पीड वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। इसमें एक निजी बस भी शामिल है। मौके पर ही करीब 7200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 2 दोपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जिनके नंबरी चालान किए गए हैं।

यातायात सह प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि चम्बा की सड़कों पर ओवर स्पीड वाहन चलाना काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि चम्बा की सड़कें घुमावदार हैं, जिससे यह पता नहीं चलता की कब किस मोड़ पर सामने से  कोई गाड़ी आ जाए और हादसा हो जाए। इसलिए गति को नियंत्रण में रखकर ही वाहन चलाना चाहिए।
एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कभी तो वाहन सवार घायल हो जाते हैं या कभी अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। यदि गति सीमा को कम कर वाहन चलाएं तो ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए