मंडी:ठेकेदार से लाखों ₹ की ठगी के आरोपियों को बिहार व बंगाल से गिरफ्तार कर लाई HP पुलिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। विनित ठाकुर

 साईबर थाना शिमला की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ मिली हे। मंडी जिला के सुंदरनगर के एक ठेकेदार से 24 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को शिमला की साईबर थाना पुलिस पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफतार कर यहां ले आई है। ठगों की पहचान विशाल कुमार और प्रद्युमन के रूप में हुई है।

विशाल कुमार बोडोफोन पश्चिम बंगाल  के पुरूलिया में वोडा फोन मिनीस्टोर के नाम से दुकान करता है। पुलिस ने वहां रेड कर इसके कब्जे से 5 मोबाइल फोन व फिनो बैंक एटीएम, वोडाफोन इंपै्रसन सील बरामद किए हैं। उसके पास से मिले एक मोबाइल फोन में करीब 200 अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड की कापी सेव पाई गई।
पुलिस पूछताछ में उसने बतलाया कि वह वोडोफान का रिटेलर है तथा फिनो बैंक का भी एजेंट है। फिनो बैंक ने इसे आईडी दी है तथा उसने इस बैंक के 20 खातों में सुंदरनगर के ठेकेदार से ठगे 25 लाख रूपये जमा करवाए हैं। सभी एटीएम उसने अपने साथी प्रद्युमन को दिए हैं।

 साईबर पुलिस ने 24 फरवरी को बिहार के बेगुसराय से प्रद्युमन को भी दबोच लिया। प्रद्युमन के पास से छह मोबाइल फोन, 34 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड, 5 फिनो बैंक एटीएम, दो एक्सिस बैंक क्रेडिट र्काउ तथा 6500 रूपये बरामद किए हैं। गत 22 फरवरी को शिमला की साईबर पुलिस ने विकास को गिरफतार किया।

साइबर पुलिस शिमला के एएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को बिहार व पश्चिमी बंगाल से गिरफतार कर शिमला लाया गया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इनसे कई अहम तथ्यों की जानकारियां मिलने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि सात माह पूर्व शिकायतकर्ता ठेकेदार मंडी जिला में एक एटीएम से दस हजार रुपए निकाल रहा था, लेकिन पैसे नहीं मिले। इस पर ठेकेदार ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दी। कुछ समय बाद ठेकेदार को एक फोन आया जिसने अपने आपको बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा और उसके बारे में बताना है। बस इतना कहने पर ही ठेकेदार के मोबाइल फोन पर दनदनाता एक मैसेज आया जो कि ओटीपी नंबर था। ठेकेदार ने मोबाइल फोन पर आए ओटीपी नंबर को फोन करने वाले के साथ शेयर कर दिया। इसके बाद ही शातिर ने ठेकेदार के बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया जिससे ठेकेदार का पहले वाला नंबर बंद हो गया।

ठेकेदार ने सोचा कि तकनीकी खराबी की वजह से सिम चलनी बंद हो गई होगी , लेकिन इस बीच शातिरों ने एक बैंक खाते से 14 लाख निकाले और इसके बाद एक अन्य खाते से 10 लाख उड़ा दिए। इस तरह कुल 24 लाख की ठगी ठेकेदार से की गई। ठेकेदार को जब सिम बदलने का पता चला तब तक शातिर लाखों की ठगी कर चुके थे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला