वॉल्वो बसों को लेकर शिकायतों के बाद RTO फ्लाइंग टीम ने बैजनाथ में वाहनों की चेकिंग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगडा। अखिल चौधरी

बैजनाथ में कुछ निजी वॉल्वो बसों को लेकर आ रही शिकायतों के बाद आरटीओ फ्लाइंग की टीम ने बीड़ और बैजनाथ में कई वाहनों की चेकिंग की है। इस दौरान 45 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें बीड़ और जोगेंद्रनगर से चल रही 18 वॉल्वो और अन्य बसें भी शामिल हैं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों का चालान कर 36 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें छह वॉल्वो बसों के चालान भी किए गए हैं। वॉल्वो बसों में एक बस का बिना कपोजिट फीस और पांच बसों का पैसेंजर लिस्ट न होने को लेकर चालान काटा गया।



वीरवार शाम को आरटीओ फ्लाइंग डॉ. संजय कुमार धीमान की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से बीड़ से चल रही लग्जरी वोल्वो बसों के संचालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दस्तावेज पूरे न होने वाली कुछ लग्जरी बसों के यात्रियों को अन्य बसों में दिल्ली भेजा गया। बीड़ और जोगिंद्रनगर से चल रही लग्जरी बसों को लेकर काफी समय से परिवहन विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थी। इस संबंध में कुछ दिन पहले भी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। उन्होंने बताया कि यहां कुल 45 वाहनों, जिसमें 18 वॉल्वो बसें है। उनके दस्तावेज चेक किए गए हैं। इसमें नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों से 36 हजार रुपये वसूल किया गया है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए