हरियाणा पुलिस ने चैकिंग के दौरान जब्त की एक लाख की करंसी

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
चंडीगढ़। सहयोगी संवाददाता

हरियाणा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला सिरसा में 1 लाख रुपये की नकली करंसी के साथ दो लोगों को गिरफतार किया है।
बरामद किए गए नकली नोटो में 168 नोट 500-500 रुपये के जबकि 8 नोट 2000-2000 हजार रुपये के शामिल हैं। पकडे गए आरोपियों की पहचान जिला मानसा पंजाब निवासी बब्बू व कीर्ति नगर सिरसा निवासी बलजीत उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। इस संबंध में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एक अन्य घटना में, सिरसा में पुलिस ने 31 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ गग्गू, खुशविंदर सिंह, जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू, अंटी और पूनम रानी के रूप में हुई है। सप्लायर बारे पूछताछ करने के बाद, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सिरसा में 1070 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और 150 नशीली गोलियां रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवको को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य लोगो के बारे में नाम पता मालुम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत