फर्जी तरीके से हासिल की नौकरी, हिमाचल पुलिस के 8 जवान गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। रमन चौधरी

पुलिस में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर चुके कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. इसी सिलसिले में फर्जीवाड़े के तहत हिमाचल पुलिस में भर्ती हुए 8 आरोपी पुलिस कर्मियों को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पालमपुर और भवारना पुलिस थाना ने यह गिरफ्तारियां की हैं. पुलिस ने इस संदर्भ में 9 लोगों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी से नौकरी पाने के आरोप में मामला दर्ज किया था. बता दें कि 17 जनवरी को पुलिस ने पालमपुर, भवारना और धर्मशाला पुलिस थाने के तहत 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थीं. अब पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं.
जानकारी के अनुसार, 6 गिरफ्तारियां भवारना थाना के तहत, जबकि 2 गिरफ्तारियां पालमपुर थाना के अंतर्गत की हैं. भवारना थाना के अंतर्गत गिरफ्तार सभी 6 लोग आईआरबी जंगलबैरी पुलिस बटालियन में कांस्टेबल के पद पर नौकरी कर रहे थे. इन लोगों के मोबाइल फोन और कुछ और सामान पुलिस ने कब्जे में लिया है. मोबाइल फोन को फोरैंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. उससे पता चलेगा कि ये लोग कभी हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में हुए फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना के सम्पर्क में थे या नहीं. इन सबको बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध