कांगड़ा: वन विभाग ने पकड़े तीन शिकारी, उनसे मिले सात मरे हुए मोनाल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। संवाद सूत्र
फाइल फोटो: पकड़े गए तीन शिकारी 

जिला कांगड़ा के बैजनाथ में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को उतराला के लौट गांव के समीप वन्य प्राणियों का शिकार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से सात मारे गए मोनाल भी मिले हैं। मोनाल हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी रह चुका है। इसे मारना एक बड़ा अपराध है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम जिसमें वनरक्षक सुनील कुमार, राकेश कुमार पठानिया, वन खंड अधिकारी कुलदीप कुमार जब गांव लौट के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हें रास्ते में आते हुए तीन लोग मिले। ये सभी पैदल आ रहे थे।


शक के आधार पर इन तीनों की तलाशी ली गई, तो कंड ग्वाल टिक्कर के पराक्रम पुत्र शक्ति से एक नर मोनाल व दो मादा मोनाल मिले। जबकि राम सिंह पुत्र रंचू राम गांव सुहडू, कंदराल से एक नर व एक मादा मोनाल मिले। उसी गांव के सुरेश कुमार पुत्र इंद्रजीत से भी एक नर मोनाल व एक मादा मोनाल मिले। ये सभी मारे गए थे तथा इन लोगों ने इन्हें अपने बैगों में छुपाया हुआ था। इन सभी को वन कर्मी बैजनाथ स्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में ले आए। इन तीनों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वन्य जीवों से प्रेम रखने वाले लोगों ने इन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत